ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 15 मार्च से

भुवनेश्वर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 15 मार्च से 20 मई तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

भुवनेश्वर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 15 मार्च से 20 मई तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, वार्षिक बजट 18 मार्च को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

सत्र का पहला चरण 15 मार्च से 31 मार्च तक और दूसरा चरण 26 अप्रैल से 20 मई तक चलेगा। कुल मिलाकर, बजट सत्र में 33 कार्य दिवस हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने केंद्रीय बजट के बाद बजट पेश करने का निर्णय लिया है।

चूंकि नीति (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) आयोग के अस्तित्व में आने के बाद से राजस्व के बंटवारे के तरीके बदल गए हैं, लिहाजा राज्य सरकार, केंद्रीय बजट में राज्य की हिस्सेदारी जानने के बाद बजट पेश करेगी।

दो महीने के लिए विनियोग विधेयक 31 मार्च से पहले विधानसभा में पारित किया जाएगा। नियमित बजट शेष 10 महीनों के लिए स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा और यह 25 अप्रैल तक प्रस्तुत किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493