ओणम के लिए केरल तैयार

कोच्चि, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम ने बुधवार को राज्य में ओणम की शुरुआत पर त्रिपुनीथुरा अथा चमयम कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कोच्चि, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम ने बुधवार को राज्य में ओणम की शुरुआत पर त्रिपुनीथुरा अथा चमयम कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केरल के कैबिनेट मंत्री के.बाबू और अनूप जैकब भी उपस्थित थे।

ओणम का त्योहार केरल में फसल कटने पर मनाया जाता है। लोग इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।

वर्षो से ओणम त्योहार थिरुवोनम से 10 दिन पूर्व अथम के दिन शुरू होता है।

ओणम मलयालम कैलेंडर के पहले महीने ‘छिगम’ में मनाया जाता और थिरुवोनम ओणम कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इस साल यह 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

पौराणिक कथा के अनुसार, राज्य में राजा महाबली के शासनकाल स्वíणम युग था। इसलिए महाबली की वार्षिक यात्रा के रूप में यह त्योहार मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493