पणजी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मस्कट से चेन्नई जा रहे ओमान एयर के एक विमान को गुरुवार को एक महिला यात्री की हृदय गति रुकने के कारण आपात स्थिति में डबलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा गया। बाद में महिला की मौत हो गई।
विमान यात्री वरिष्ठ नागरिक शिखा को चिकालिम कॉटेज अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें उनके परिजन अस्पताल लेकर आए थे, जो उनके साथ विमान में मौजूद थे।
बीमार महिला और उनके परिजनों को उतारने के बाद विमान चेन्नई के लिए रवाना हो गया।
dharmpath.com dharmpath