ओलम्पिक के लिए तैयार है रियो

रियो जी जेनेरियो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ओलम्पिक-2016 की मेजबानी की जंग 2009 में जीतने वाला ब्राजील का महानगर रियो डी जेनेरियो उस समय से काफी बदल चुका है। मेयर इडुओडरे पेस ने यह बात कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, माराकाना स्टेडियम में ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह से एक सप्ताह पहले बुधवार को पेस ने ओलम्पिक की तैयारी पर खर्च किए गए 12 अरब डालर के निवेश को सही ठहराया है।

पेस ने कहा, “ओलम्पिक के कारण उन इमारतों का काम भी पूरा हो गया है जो लंब में सयम से अधर में लटकी थीं। अब हम पार्टी का आनंद उठा सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “पर्यटक इससे बेहतर शहर के गवाह नहीं बन सकते। यह शहर 2009 की अपेक्षा पहले से काफी बेहतर हो गया है।”

ओलम्पिक के लिए जो योजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनमें नया सब-वे, नया बस मार्ग और नई रेल सेवा शामिल है।

पेस के मुताबिक रियो ओलम्पिक के लिए आवंटित किए गए बजट का ज्यादातर हिस्सा ढांचागत विकास पर खत्म किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493