नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पेरू के राष्ट्रीय दिवस (28 जुलाई) के मौके पर वहां की सरकार और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पेरू गणराज्य के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो को भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा, “भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी ओर से मैं आपको और पेरू गणराज्य के लोगों को राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही मैं आपको पेरू का राट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं देता हूं।”
राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि विश्व की दो पुरानी सभ्यताओं भारत और पेरू में परंपरागत रूप से मैत्री संबंध हैं। उन्हें यकीन है कि दोनों देशों के लोगों के फायदों के लिए यह संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे।
dharmpath.com dharmpath