ओलम्पिक पर जीका का खतरा नहीं : टेमेर

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टेमेर ने बुधवार को एक बयान में कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरह हम भी इस बात की गारंटी देते हैं कि खेलों के दौरान जीका वायरस के खतरे की संभावना लगभग न के बराबर है।”

टेमेर ने बताया कि दक्षिण गोलार्ध के ढंडियों के दौरान इस बीमारी का संक्रमण कम देखा गया है। जीका वायरस एडीज एइजिप्ट मच्छर से फैलने वाली बीमारी है जिसका पिछले दिनों रियो डी जेनेरियो के साथ-साथ पूरे ब्राजील में भारी प्रकोप था।

टेमेर ने कहा, “मुझे याद है फीफा विश्व कप-2014 के दौरान 14 लाख विदेशी पर्यटकों ने ब्राजील का दौरा किया था, तब यह आपदा नहीं थी। खेलों के दौरान हमारे यहां पर्यटकों के लिए अच्छा माहौल है।”

अंतरिम राष्ट्रपति ने कहा कि ब्राजील दोनों हाथों से सभी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

हालांकि, कई खिलाड़ियों ने जीका के डर से रियो ओलम्पिक में न खेलने का फैसला किया है। इनमें गोल्फ खिलाड़ी जेसन डे, रॉरी मैक्लरॉय, विजय सिंह और एनबीए के स्टार खिलाड़ी स्टेफ करी शामिल हैं।

जून में डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि खेलों को आगे बढ़ाने या रद्द करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि खेलों के कारण जीका के संक्रमण पर शायद ही कोई असर पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493