रियो डी जनेरियो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के रक्षामंत्री राउल जुंगमान ने कहा है कि देश किसी भी हमले का करारा जवाब देने से नहीं चूकेगा और विशेषकर रियो ओलम्पिक खेलों के दौरान।
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुंगमान ने कहा कि ब्राजील एक शांतिपूर्ण देश है, लेकिन निहत्था नहीं है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि खुद की रक्षा कैसे करनी है और कैसे जवाब देना है? अगर कोई हमें चुनौती देगा, तो हम अथक और लगातार जवाब देंगे।”
रक्षामंत्री ने रियो डी जनेरियो के ‘एयरबोर्न इंफेंट्री ब्रिगेड’ के दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने यहां ओलम्पिक खेलों के दौरान तैनात जवानों, उपकरणों और वाहनों का निरीक्षण किया।
dharmpath.com dharmpath