नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने मंगलवार को चालकों को व्यापक चिकित्सा कार्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए अपोलो अस्पताल के साथ साझेदारी की घोषणा की।
इस कार्यक्रम के तहत ओला चालक सड़क पर किसी आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे।
चालकों की भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उनके रक्तचाप, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और रक्त शर्करा स्तर की जांच की जाएगी।
ओला के सीओओ प्रणय जीवरजका ने एक बयान में कहा, “हम इस सहयोग से यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पूरे देश में 5.5 लाख चालक दुर्घटना और आपात स्थिति के दौरान चिकित्सीय सहायता देने के लिए तैयार हो सकें।”
अपोलो हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष हरि प्रसाद ने कहा, “ओला के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हम चालकों और यात्रियों के लिए सड़क पर सुरक्षित अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं।”
इस कार्यक्रम में पांच शहर बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath