सुभाष के. झा
सुभाष के. झा
मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। शायर, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अख्तर के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी शबाना आजमी ने उन्हें प्यार से ‘जादू’ कहा और उनके व्यक्तित्व को जादुई करार दिया।
पार्टी का विचार शबाना आजमी का है। अपने पिता महान शायर कैफी आजमी की जयंती पर शनिवार को संगीतमय शाम की समाप्ति के बाद, शबाना अपने पति के जन्मदिन पर परिजनों-दोस्तों के साथ बिना धूमधड़ाके वाला जश्न मनाना चाहती थीं। लेकिन, ऐसा हो न सका।
शाम खामोशी से नहीं बीतेगी, यह मेहमानों की बढ़ती सूची से साबित हो गया।
करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ शाम को पार्टी की योजना बनाई है। इसमें मेहमानों को घर का बना खाना परोसा जाएगा।
पार्टी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “जब जादू (जावेद) की बात आती है तो आखिरी मिनट तक कुछ भी फैसला नहीं हो पाता। इसलिए आखिरी रात तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि क्या होगा। उनके नाम में न केवल जादू है, बल्कि यह उनका व्यक्तित्व है। दोस्तों ने कहा कि हम उनके लिए आएंगे। तो, अब घर की बनी ढेर सारा डिश होंगी, दोस्त होंगे, खुशी होगी।”
‘सिलसिला’, ‘1942 : अ लव स्टोरी’, ‘वीर जारा’, ‘मैं हू ना’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों के लिए गीत लिख चुके अनुभवी कवि जावेद चार दशकों से अधिक समय से मनोरंजन-जगत से जुड़े हुए हैं।
वहीं बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
dharmpath.com dharmpath