औरैया में कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 50 यात्री घायल

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के पास कैफियत एक्सप्रेस के इंजन सहित पांच कोच पटरी से उतर गए। इस घटना में करीब 50 से अधिक यात्री घायल हो गए।

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के पास कैफियत एक्सप्रेस के इंजन सहित पांच कोच पटरी से उतर गए। इस घटना में करीब 50 से अधिक यात्री घायल हो गए।

यह दुर्घटना करीब 2.40 बजे हुई, जब ट्रेन की अछल्दा और पाटा गांवों के बीच एक क्रॉसिंग पर डंपर से भिड़ंत हो गई। ट्रेन के बी2, एच1, ए 2 और एस 10 कोच पटरी से उतर गए।

घायलों में करीब दर्जन भर लोगों को औरैया के अस्पताल जबकि अन्य को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, “एक डंपर कैफियत एक्स्प्रेस से टकरा गया जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493