गोवा में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पणजी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

पणजी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

मतदान बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ है।

पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर कांग्रेस के गिरीश चोडंकर और गोवा सुरक्षा मंच के आनंद शिरोडकर के खिलाफ पणजी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, वालपोई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से विश्वजीत राणे चुनावी मैदान में हैं, जिनके सामने कांग्रेस विधायक रवि नायक के बेटे रॉय नायक हैं।

पणजी सीट पर उपचुनाव भाजपा विधायक सिद्धार्थ कुनसोलियंकर और वालपोई में कांग्रेस विधायक राणे के इस्तीफा देने के बाद हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493