भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के राज्य लघु वनोपज संघ ने जन-सामान्य में होने वाले 17 आम रोगों के इलाज से संबंधित पौधे और उससे बनी औषधि पर केंद्रित पुस्तक ‘औषधीय पौधे एवं उनके उत्पाद’ का प्रकाशन किया है।
वनोपज संघ द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि बुखार, मधुमेह, यकृत रोग, उच्च रक्तचाप, स्मृति ह्रास इत्यादि रोगों के इलाज से संबंधित 51 पौधों के औषधीय गुण-धर्म और उनसे बनी दवाइयों का ब्यौरा इस पुस्तक में दिया गया है।
वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने दिसंबर, 2015 में अंतर्राष्ट्रीय मेले में लगी प्रदर्शनी में आमजन को आसान जानकारी सुलभ करवाने के उद्देश्य से इस पुस्तक के प्रकाशन के निर्देश दिए थे। इस प्रदर्शनी में जीवित औषधीय पौधे, उनसे प्राप्त होने वाली औषधीय जड़ी-बूटियां, औषधीय गुण, क्रमबद्ध तरीके से प्रदर्शित किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath