कंबोडिया के मंत्रिमंडल में अगले महीने फेरबदल

नोम पेन्ह, 17 मार्च (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने नेशनल एसेंबली से चार अप्रैल को मंत्रिमंडल में फेरबदल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए फेरबदल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से फेरबदल किया जाएगा। कोई भी मंत्री बुरे नहीं हैं, लेकिन कुछ मंत्री सक्रिय नहीं हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हुन सेन ने संकेत दिया कि आठ मंत्रियों को बदला जा सकता है।

हुन सेन ने पिछले महीने परिवहन मंत्री त्राम इवतेक और कृषि मंत्री उक रबुन को सही तरीके से कामकाज नहीं करने के लिए चेतावनी दी थी।

नई सरकार का गठन सितंबर 2013 में किया गया था।

मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री, नौ उप प्रधानमंत्री, 15 वरिष्ठ मंत्री, प्रधानमंत्री के अधीन 13 मंत्री, 27 मंत्री, कई सचिव और अवर सचिव शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493