कई ट्रेनों में समय में फेरबदल

नतीजतन, 02537 गोरखपुर-बादशाहनगर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) गोरखपुर से प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार 21, 22, 23, 24, 28, 29 फरवरी एवं 1, 2, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15 एवं 16 मार्च, 2016 को गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.22 बजे तथा गोंडा से 07.25 बजे छूटकर बादशाहनगर 09.30 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में 02538 बादशाहनगर-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) बादशाहनगर से प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार 21, 22, 23, 24, 28, 29 फरवरी तथा 1, 2, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15 एवं 16 मार्च, 2016 को बादशाहनगर से 16.05 बजे प्रस्थान कर गोंडा से 18.05 बजे तथा बस्ती से 19.00 बजे छूटकर गोरखपुर 20.10 बजे पहुंचेगी।

इन गाड़ियों में वातानुकूलित चेयरकार का 1, चेयरकार के 5, साधारण यान के 4 तथा जनरेटर यान के 2 कोचों सहित कुल 12 कोच लगेंगे। इसके अलावा 21 फरवरी, 2016 से 55049 गोंडा-बादशाहनगर सवारी गाड़ी डालीगंज स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी तथा 55032 बादशाहनगर-गोंडा सवारी गाड़ी डालीगंज से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

नतीजतन, 55049 गोंडा-डालीगंज सवारी गाड़ी 21 फरवरी से बादशाहनगर स्टेशन पर 08.47 बजे आकर 08.49 बजे छूटेगी तथा डालीगंज 09.20 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में 55032 डालीगंज-गोंडा सवारी गाड़ी 21 फरवरी से डालीगंज स्टेशन से 17.25 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर स्टेशन पर 17.33 बजे पहुंचेगी तथा 17.35 बजे छूटेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493