कटक टी-20 : भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से दी मात

कटक, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। भारती क्रिकेट टीम ने बुधवार को बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 93 रनों से हरा दिया।

इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंकाई टीम लगातार विकेट खोती रही और 16 ओवरों में 87 रनों पर ही ढेर हो गई।

उसके लिए सबसे ज्यादा 23 रन उपुल थरंगा ने बनाए। श्रीलंका के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला।

इससे पहले भारत ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 61 रनों की पारी खेली। राहुल ने 48 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ एक छक्का लगाया।

उनके अलावा महेंद्र सिंह धौनी ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे ने भी अंत में धौनी का अच्छा साथ दिया और 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। पांडे ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493