कठेरिया का नफरत फैलाने वाला भाषण भूल नहीं : माकपा

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया के मुस्लिम विरोधी भाषण को भूल के रूप में देखना गलत होगा। पार्टी ने कहा है कि उन्हें केंद्र सरकार से हटाया जाना चाहिए।

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया के मुस्लिम विरोधी भाषण को भूल के रूप में देखना गलत होगा। पार्टी ने कहा है कि उन्हें केंद्र सरकार से हटाया जाना चाहिए।

माकपा की पत्रिका ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ ने एक संपादकीय में कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रियों के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला भाषण देना और पद ग्रहण करते समय ली गई शपथ का उल्लंघन करना रोजमर्रा की चीज हो गई है।

संपादकीय में कहा गया है कि इसके बावजूद मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री कठेरिया की मुसलमानों के खिलाफ आगरा में की गई टिप्पणियों को अत्यंत गंभीरता से लेना होगा।

विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कठेरिया ने कहा था, “और किसी की जान जाए उससे पहले हमें खुद को शक्तिशाली बनाना होगा..। हमें हर हाल में ऐसी ताकत दिखानी होगी कि ये हत्यारे खुद गायब हो जाएं।”

संपादकीय में कहा गया है कि इसी तरह के भाषण वर्ष 2013 के सितंबर में मुजफ्फरनगर की महापंचायत में भयंकर सांप्रदायिक दंगे से पहले दिए गए थे।

पार्टी ने कहा है, “मोदी मंत्रिमंडल का एक सदस्य सांप्रदायिक हिंसा को भड़का रहा है। इसे किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता।”

संपादकीय में कहा गया है कि मोदी मंत्रिमंडल ऐसे मंत्रियों से भरा है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं हिंदुत्व से प्रेरित हैं। वे न केवल सांप्रदायिकता की बात करने में निपुण हैं बल्कि उस पर काम भी करते हैं।

संपादकीय में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार आगरा में सांप्रदायिक हिंसा के लिए उकसाने वाले कठेरिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मंत्रिमंडल से कठेरिया को हटाने का आग्रह किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493