कड़क चाय वाले ने पूरे देश के लोगों को चूना लगाया : शिवपाल

बर्लिगटन रोड पर तुलसीराम चौरसिया मार्ग का उद्घाटन करते हुए यादव ने कहा कि तुलसीराम चौरसिया सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने हमेशा समाजवाद के लिए काम किया। उनका मानना था कि सच्चा समाजवाद तभी आ सकता है, जब समाज में संपन्नता व बराबरी हो। यादव ने कहा कि तुलसीराम चौरसिया ने हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया।

शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी ने देश के लोगों से वायदा किया था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन उनके व उनके कुछ पूंजीपतियों के ही अच्छे दिन आए। आप जानते हैं कि करेंसी को एकाएक खत्म नहीं किया जा सकता। मोदी ने विदेशी बैंकों में जमा काला धन लाने का वादा किया था। लेकिन वह उस वायदे को तो भूल गए और देश की जनता को परेशान करने के लिए 500 व 1000 रुपये का नोट बंद कर दिया, जिससे सारे देश की जनता दुखी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यदि काले धन पर रोक लगानी ही थी तो कम से कम पहले नए नोटों की व्यवस्था तो करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी का दावा करने वाली भाजपा का लोकतंत्र अब अमित शाह और मोदी की जोड़ी ने लगभग खत्म ही कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493