चंडीगढ़, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब का दौरे करेंगे। वे बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी।
मोदी शुक्रवार को दोपहर में सिखों के धार्मिक शहर आनंदपुर साहिब में दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती समारोह के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद मोदी दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब के बठिंडा जाएंगे, जहां वे 750 बिस्तरों वाले एम्स की आधारशिला रखेंगे।
वह बठिंडा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा से सांसद व केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगी।
dharmpath.com dharmpath