मुलायम के कद के बराबर का कोई जननेता नहीं : शिवपाल

शिवपाल सपा के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित डॉ. सोनिया शर्मा द्वारा संपादित चित्रकथा (कामिक्स) ‘एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी’ के विमोचन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने वर्तमान में नेताजी से बड़ा सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव का योद्धा कोई और नहीं है।

शिवपाल ने कहा कि गाजीपुर रैली में उमड़ा जनसैलाब साबित करता है कि मुलायम सिंह यादव के कद के बराबर का कोई जननेता नहीं है। नेताजी में ही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की क्षमता है। नेताजी ने हमेशा समाजवादी व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अध्ययन मनन व विचार विमर्श करने की नसीहत दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493