लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में शनिवार सुबह पशु तस्कर होने के संदेह में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
यह घटना बरसाना में उस समय हुई, जब स्थानीय लोगों ने कथित रूप से गायों की तस्करी करने वाले लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाई।
पुलिस ने कहा कि कथित तस्करों ने भी जवाबी गोलीबारी की, लेकिन उनमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
ग्रामीणों ने कहा कि विगत 15 दिनों में करीब दर्जन भर गायें इस इलाके से गायब हैं।
dharmpath.com dharmpath