बांग्लादेश में शुक्रवार तक दस्तक दे सकता है चक्रवात ‘रोनू’

कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल राज्य के गंगा के तटीय स्थित हिस्सों और कोलकाता महानगर में, जहां रातभर हुई बारिश के कारण अधिकांश हिस्से जलमग्न हो गए हैं, अगले 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश जारी रहेगी, क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘रोनू’ राज्य के तट पर मंडरा रहा है और अगले शुक्रवार तक वह बांग्लादेश में दस्तक दे सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘रोनू’ बंगाल तट पर आगे बढ़ेगा और शुक्रवार शाम तक चटगांव से लगे बांग्लादेश तट को पार कर सकता है और तटीय जिलों के निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।

आरएमसी के एक अधिकारी ने यहां कहा, “बांकुड़ा, बीरभूम जैसे जिलों सहित तटीय बंगाल के कुछ इलाकों में आंशिक बाद छाए रहने के साथ ही मध्यम से भारी बारिश होगी। कोलकाता में शुक्रवार रात लगभग 23.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात लगातार बूंदा-बांदी के कारण बुरा बाजार, बेहाला और साल्ट लेक जैसे इलाकों में लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा है।

सुंदरवन द्वीपसमूह के कई द्वीपों, जो उत्तर और 24 परगना जिलों में फैले हुए हैं, में बाढ़ की खबर है।

मौसम विभाग ने तूफान के बारे में चेतावनी दी है कि तूफान की ऊंचाई लगभग एक मीटर से 1.5 मीटर हो सकती है, जिसके कारण शनिवार को बंगाल के तटीय जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है, क्योंकि अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और बंगाल तट से लगे समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी और ऊंची से अत्यंत ऊंची लहरें उठ सकती हैं और उसके अगले 12 घंटों के दौरान भी स्थिति काफी खराब रहेगी।

कोलकाता पुलिस का आपदा प्रबंधन समूह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के मुख्य सचिव को पूरे घटनाक्रम के बारे में सूचित किया है।

आईएमडी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान रोनू पिछले छह घंटों के दौरान 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ा है और 21 मई को बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर हिस्से पर स्थिर हो गया।

निजी क्षेत्र के मौसम अनुमान जाहिर करने वाली संस्था, स्काईमेट ने अनुमान जाहिर किया है कि रोनू 21 मई की शाम और 22 मई की सुबह के बीच कभी भी बांग्लादेश के ऊपर दस्तक दे सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493