कन्हैया जल्द होगा रिहा, जमानत राशि भरी गई

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ अध्यक्ष और देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार की तिहाड़ जेल से जल्द ही रिहाई हो जाएगी। एक वकील ने बताया कि रिहाई के लिए जमानत राशि भर दी गई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कन्हैया को छह माह की अंतरिम जमानत का आदेश दिया था। उसी आदेश का अनुपालन किया जाने वाला है।

अधिवक्ता वीरेंद्र ग्रोवर ने आईएएनएस से कहा, “कन्हैया की जमानत राशि दंडाधिकारी के समक्ष भर दी गई है। अब हम लोग जेल प्रशासन के समक्ष उसकी रिहाई के कागजात पेश करेंगे।”

उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी ने दस हजार रुपये की जमानत राशि पर कन्हैया को जमानत दी थी। यह जमानत राशि उनके फैसले के एक दिन बाद जमा की गई है।

देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में 12 फरवरी को कन्हैया की गिरफ्तारी हुई थी। कन्हैया ने इस आरोप से इनकार किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493