अहमदाबाद 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या ने शनिवार को एरेना बाय ट्रांसस्टाडिया में खेले गए कबड्डी विश्व कप-2016 के अपने पहले ग्रुप मुकाबले में पोलैंड को 54-48 से हरा दिया।
ग्रुप-बी के इस रोचक मुकाबले में केन्या ने शानदार खेल दिखाते हुए विश्व कप का विजयी आगाज किया।
केन्या ने अच्छी शुरुआत की और शुरू में ही दो अंक अपने नाम किए। पहले हाफ में कभी केन्या आगे होती तो कभी पोलैंड। पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर 27-27 से बराबरी पर था।
दूसरे हाफ में केन्या ने वापसी की और मैच अपने नाम किया।
रेड से केन्या ने 32 अंक जोड़े, जबकि पोलैंड की टीम ने रेड से 37 अंक अपने खाते में डाले। हालांकि केन्या ने टैकल अंक में पोलैंड को पछाड़ा को 16 अंक हासिल किए, वही पोलैंड को महज पांच टैकल अंक मिले।
केन्या को चार ऑल आउट अंक मिले तो पोलैंड दो ऑल आउट अंक हासिल करने में सफल रही। पोलैंड को चार अतिरिक्त अंक मिले और केन्या को दो अतिरिक्त अंक मिले।
dharmpath.com dharmpath