बिहार में 30 किलोग्राम चरस जब्त

मोतिहारी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल शहर में शनिवार को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 30 किलोग्राम चरस जब्त की है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त आऱ क़े सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर अहिरवा टोला इलाके में सरिसवा रेलवे ब्रिज के पास से 30 किलोग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस दो बैगों में एक झाड़ी में छिपाकर रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नौ सितंबर को सीमा शुल्क के अधिकारियों ने एक यात्री ट्रेन से करीब नौ किलोग्राम चरस बरामद किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493