कभी शाहरुख कमाते थे मात्र 50 रुपये

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। आज शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार करती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख को कभी मात्र 50 रुपये मेहनताना मिलता था।

गेम शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?’ के ग्रैंड फिनाले में शाहरुख अपनी पहली नौकरी के बारे में बात करते नजर आएंगे। एक मूवी थिएटर में शाहरुख बतौर टिकट सेल्समैन का काम किया करते थे और तब वह 50 रुपये कमाते थे।

इसके साथ ही वह आगरा स्थित ताजमहल देखने के अपने सपने के बारे में भी बात करेंगे कि किस तरह से उनका सपना पूरा हुआ।

टीवी शो का अंतिम एपिसोड शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट, करण जौहर और अनुष्का शर्मा जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज भी हिस्सा लेंगे।

‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?’, अंतर्राष्ट्रीय शो ‘व्हूज आस्किंग’ का हिंदी रूपांतरण है, जिसमें आम लोगों से सवाल पूछे जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493