नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय समाज के कमजोर वर्गो के बीच स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 16 जुलाई, से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन कर रहा है।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पखवाड़े के दौरान मंत्रालय से संबंधित संस्थाएं नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
बयान के अनुसार, ये कार्यक्रम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम (एनएससीएफडीसी) जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath