चंडीगढ़, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बटाला के नजदीकी गांव कोटला शाहियां के सुरजीत कमलजीत खेल परिसर में सात से 10 दिसम्बर तक 27वें कमलजीत खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें खेल जगत के छह दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा।
सुरजीत सपोर्ट्स ऐसोसिएशन के चेयरमैन प्रोफेसर गुरभजन सिंह गिल ने शनिवार को यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
पुरस्कार चुनाव समिति के प्रधान गिल ने कहा कि कमलजीत खेल-2017 के अवसर पर भूतपूर्व भारतीय हॉकी कप्तान व ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, एस.पी को सुरजीत यादगारी पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वालीबाल खिलाड़ी सुखपाल सिंह पाली, एस.पी को शहीद मेजर वजिंदर सिंह शाही पंजाब का गौरव, ऐथलेटिक कोच सुखदेव सिंह पन्नू को माझे का मान, राष्ट्रीय एथलीट कुलविंदर कौर को कमलजीत यादरगारी अवार्ड, विश्व यूथ ऐथलेटिक्स मीट में चांदी पदक विजेता दमनीत सिंह को हरजीत बराड़ बाजाखाना यादगारी अवार्ड और शेर-ए-पंजाब एकेडमी चक्र को अमरजीत सिंह गरेवाल यादगारी अवार्ड से समेमानित किया जाएगा।
गिल ने कहा कि इन दिग्गजों को 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशिस, सम्मान पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा, गिल ने कहा कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 8 खेल वर्गों के मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स के वरिष्ठ और जूनियर वर्ग में पुरुष और महिला की 40 स्पर्धाएं होंगी। पोल वॉल्ट का मुकाबला सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा हॉकी (ओपन पुरुष), फुटबॉल (क्लब पुरुष), वॉलीबाल स्मैशिंग (पुरुष), कबड्डी नेशनल स्टाईल (महिला), कबड्डी सर्कल स्टाईल (एकैडमी) और नेटबाल (महिला) के मुकाबले भी होंगे।
dharmpath.com dharmpath