पंजाब नगर निगम चुनाव : आप के 29 उम्मीदवारों की सूची जारी

चंडीगढ़, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब में इस महीने के अंत में होनेवाले नगर निगम चुनाव में शामिल होगी और इसके साथ ही पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

पंजाब आप के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने अपने चिन्ह के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने का फैसला किया है, ताकि विभिन्न नगरपालिका क्षेत्रों में लोगों की स्थानीय समस्याओं को उजागर किया जा सके।

आप पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है। इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 20 सीटें जीती थी।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पंजाब के तीन नगर निगमों -अमृतसर, जालंधर और पटियाला- तथा 32 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे।

सत्ताधारी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल तथा उसकी गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी राज्य में नगर निगम चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493