दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजधानी के व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। घटना महिला के कार्यालय की छत की है। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, “घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब महिला इमारत की छत पर गई थी (जहां वह काम करती है)..वहीं आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके सामने हस्तमैथुन किया।”

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता इनलिगुआ लैंग्वेज स्कूल में काम करती है। वह छत पर बैठा थी कि तभी वहां लगभग 25 साल की उम्र का व्यक्ति आया। वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था जिसने उसे असहज किया और गुस्सा दिलाया। जैसे ही उसने दूर जाने की कोशिश की, आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और हस्तमैथुन किया।

उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर इमारत में लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आ गए।

महिला सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान करने में नाकाम रही। फुटेज में एक आदमी तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया।

कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493