कमल हासन बुधवार को पार्टी लांच करेंगे

मदुरै/चेन्नई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन बुधवार को यहां अपनी पार्टी लांच करेंगे। मंगलवार शाम यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(द्रमुक) ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि कागज के वे फूल जिनमें खुशबू नहीं होती, वे केवल एक मौसम में खिलते हैं, लेकिन जल्द ही मुरझा जाते हैं।

कमल अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत रामनाथपुरम जिले में अपने जन्म स्थान कामुथी से करेंगे।

मदुरै पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मदुरै में पार्टी का झंडा शाम को फहराएगा, और उस समय झंडे के पीछे के विचार के बारे में बताया जाएगा।”

इससे पहले दिन में, अभिनेता सीमान ने चेन्नई में कमल के घर पर उनसे मुलाकात की। सीमान ने रजनीकांत के तमिल मूल का नहीं होने पर उनका जोरदार विरोध किया था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “कमल ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि उन्हें उनके(कमल) घर जाना चाहिए, क्योंकि वह उनसे बड़े हैं।”

सीमान ने कहा कि वह भी रामनाथपुरम जिले के निवासी हैं।

इसबीच पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा है, “द्रमुक एक बरगद के वृक्ष की तरह है, जिसकी मजबूत जड़ और शाखाएं हैं। इसे कोई भी हिला नहीं सकता। पार्टियां एक मौसम में पैदा हो सकती हैं, लेकिन वे केवल एक कागज के फूल की तरह हैं। जिसके पास सुगंध नहीं है। वे जल्द ही मुरझा जाएंगे।”

कमल ने द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि से आशीवार्द लेने के लिए गोपालपुरम स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी। स्टालिन भी उस वक्त वहां उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493