करण कुन्दरा की 4 साल बाद वापसी

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ से चर्चित करण कुन्दरा चार साल बाद ‘ये कहां आ गए हम’ के साथ वापसी कर रहे हैं।

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ से चर्चित करण कुन्दरा चार साल बाद ‘ये कहां आ गए हम’ के साथ वापसी कर रहे हैं।

करण ने एक बयान में कहा, “मैं इस शो से वापसी करके और खासतौर बालाजी के साथ वापसी करके बहुत खुश हूं। बहुत लंबा इंतजार रहा, लेकिन इंतजार का फल मीठा रहा। मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरा किरदार और शो पसंद आएगा।”

करण अपराध पर आधारित धारावाहिक ‘गुमराह’ और ‘रोडीज एक्स 2’ की मेजबानी कर चुके हैं।

करण को आखिरी बार 2011 में बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है सीजन 2’ में देखा गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493