बीजिंग, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार को राजमार्ग पर चार वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
हुनान प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शंघाई को कुनमिंग से जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9.50 बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि एक अनियिंत्रित ट्रक ने गार्डरेल से टकराते हुए एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी, जिसके उसमें आग लग गई। राजमार्ग पर दो अन्य वाहनों के बीच भी टक्कर हुई।
ट्रक के चालक और एक यात्री को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath