इस्लामाबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के कर्मचारियों पर कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा कथित गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
डान की एक रपट के मुताबिक, गोली लगने से दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, लेकिन रेंजरों व पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हिंसक ढंग से निपटने से इंकार नहीं किया और घटनास्थल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
आसन्न हड़ताल को खत्म करने के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा इसेंशियल सर्विसिस मेंटनेंस एक्ट, 1952 लागू किए जाने के एक दिन बाद यह घटना सामने आई है।
सरकार द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए जाने की धमकी के बावजूद निजीकरण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी मंगलवार से विमानों का परिचालन रोकने के प्रति बचनबद्धता जता रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण व किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए हवाईअड्डे के बाहर बड़ी संख्या में रेंजरों की टुकड़ी व पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
dharmpath.com dharmpath