रॉयल एनफील्ड ने नई मोटरसाइकिल ‘हिमालयन’ पेश की

download (7)नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को नई मोटरसाइकिल ‘हिमालयन’ को बाजार में पेश कर दी।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल ने एक बयान में कहा, “अपने परपस-बिल्ट और ग्राउंड-अप डिजाइन की बदौलत हिमालयन किसी भी जगह पर पहुंच सकने वाली मोटरसाइकिल है, जो भारत में रोमांचक पर्यटन की अवधारणा बदल डालेगी।”

बयान में कहा गया है, “हिमालयन का ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर है और इससे हिमालय के क्षेत्रों, पत्थरों वाली नदियों के तलों और जलधारों से होकर आसानी से गुजरा जा सकता है।”

मोटरसाइकिल की ईंधन टंकी 15 लीटर की है, जिसे एक बार पूरा भर लेने के बाद मोटरसाइकिल करीब 450 किलोमीटर चल सकती है।

कंपनी ने कहा क दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चुने हुए रॉयल एनफील्ड स्टोरों में यह मोटरसाइकिल तीन फरवरी से उपलब्ध हो जाएगी।

बयान में कहा गया है, “देशभर के ग्राहक 17 मार्च, 2016 से इस मोटरसाइकिल की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493