तुर्की : एजियन तट के पास नौका डूबी, 9 मरे

निजी समाचार एजेंसी डोगन न्यूज की एक रपट के मुताबिक, नौका शायद ग्रीक द्वीप जा रही थी, जिसमें कम से कम 11 शरणार्थी सवार थे। ऊंची लहर के कारण नौका पश्चिमी तुर्की के इजमिर में डूब गई।

रपट के मुताबिक, तुर्की तटरक्षकों ने दो लोगों को बचा लिया।

तुर्की से ग्रीस जाने के दौरान, तुर्की तट पर साल 2015 से लेकर अब तक 80 हजार से अधिक शरणार्थियों को बचाया जा चुका है, जबकि तीन हजार शरणार्थियों की डूबकर मौत हो चुकी है।

तुर्की के एजियन तट पर ही शनिवार को एक नौका के डूब जाने से बच्चों सहित 39 लोगों की मौत हो गई। नौका में कुल 114 शरणार्थी सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493