करुणानिधि ने स्टालिन को मिली बैठने की सीट को बनाया मुद्दा

चेन्नई , 23 मई (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने सोमवार को शिकायत करते हुए कहा कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एम. के. स्टालिन एवं द्रमुक के अन्य नेताओं को पीछे की पंक्ति में भेजकर उनकी पार्टी को अपमानित किया।

करुणानिधि ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि द्रमुक 89 सीटें जीती हैं और विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनेगी और स्टालिन पहली पंक्ति में होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में ऑल इंडिया समत्व मक्कल कतची के आर सरतकुमार जहां पहली पंक्ति में बैठे थे वहीं स्टालिन एवं द्रमुक के अन्य नेताओं को पीछे की दसवीं कतार में सीट आवंटित थी।

राज्यपाल के. रोसैया ने मुख्यमंत्री जे. जयललिता एवं उनके 28 मंत्रियों को मद्रास विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493