बेंगलुरु, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में बुधवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस अच्छी जीत की तरफ जाती दिख रही है। विधान परिषद की 25 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में 13 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
बेंगलुरु, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में बुधवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस अच्छी जीत की तरफ जाती दिख रही है। विधान परिषद की 25 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में 13 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
विधान परिषद की इन सीटों के लिए 27 दिसंबर को 20 जिलों में मत डाले गए थे। रिकार्ड 99.6 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में राज्य के विधायकों, सांसदों और शहरी एवं स्थानीय निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मत देने का हक होता है।
एक चुनाव अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में 20 जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। सभी परिणाम देर शाम तक आ जाएंगे।”
मतगणना के रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी छह और जनता दल (सेक्युलर) चार सीटों पर आगे है।
कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 20 और जद (एस) ने 18 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।
कुल 125 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें आठ महिलाएं हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 13 सीटों में से बेल्लारी, बेंगलुरु शहरी, बीदर, हासन, रायचुर-कोप्पल और उडुपी में पार्टी जीत हासिल कर चुकी है।
75 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के पास 28, भाजपा के पास 30, जद-एस के पास 12 सीटें हैं। चार सदस्य निर्दलीय हैं। एक सीट रिक्त है।
कुल सदस्यों में से 25 का चुनाव विधायक और सांसद करते हैं। 25 को स्थानीय निकाय और सात को स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाता है। 11 सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं।
dharmpath.com dharmpath