कर्नाटक : जद-एस के 7 बागी विधायकों ने पार्टी छोड़ी

बेंगलुरू, 24 मार्च (आईएएनएस)। जनता दल- सेकुलर (जद-एस) के सात बागी विधायकों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने दावा किया था कि राज्यसभा चुनावों में उन्होंने अपना मत कांग्रेस के पक्ष में दिया था और वे रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जद-एस के प्रदेश प्रवक्ता रमेश बाबू ने आईएएनएस को बताया कि विधायकों बी.जेड. जहीर अहमद खान, आर. अखंडा श्रीनिवास मूर्ति, एन. चालुवरया स्वामी, इकबाल अंसारी, एच.सी. बालाकृष्ण, रमेश बंदी सिद्देगोडा और भीमा नाइक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इन विधायकों को इससे पहले साल 2016 में राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग करने तथा पार्टी की अवज्ञा करने पर निकाला जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने मत कांग्रेस के तीसरे प्रत्याशी जी.सी. चंद्रशेखर के समर्थन में दिए थे।

सात विधायकों ने भी अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष के.बी. कोलीवाड को सौंप दिए।

विधायकों के अनुसार वे रविवार को मैसुरू में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। राहुल फिलहाल कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

मांड्या जिला की नागमंगला विधानसभा सीट से विधायक स्वामी ने कहा, “हम राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की मौजूदगी में रविवार को कांग्रेस में शामिल होंगे।”

खान कामरापेट विधानसभा सीट से तीन बार से विधायक हैं, मूर्ति उत्तर-पूर्वी बेंगलुरू की पुलकेशीनगर विधानसभा से विधायक हैं तथा अंसारी कोप्पल जिला की गंगावती विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बालाकृष्णा रामनागरा जिला की मगदी विधानसभा सीट, बंदीसिद्देगोडा मांड्या जिला की श्रीरंगपट्टा विधानसभा सीट तथा नाइक बल्लेरी जिला के हजारीबोम्मनहल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493