कर्नाटक, पुडुचेरी, अरुणाचल के लिए सूखा, बाढ़ सहायता मंजूर

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सूखा और बाढ़ प्रभावित कर्नाटक, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश की सहायता के लिए यहां हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मदद मंजूर की गई। कर्नाटक को 723.23 करोड़ रुपये, पुडुचेरी को 35.14 करोड़ रुपये तथा अरुणाचल प्रदेश को 84.33 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई है।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सूखे और बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश की केन्द्रीय सहायता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक उच्चस्तरीय (एचलसी) बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में केंद्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय गृहसचिव राजीव महर्षि और गृह, वित्त तथा कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बयान के अनुसार, समिति ने सूखे से प्रभावित कर्नाटक और बाढ़ से प्रभावित पुडुचेरी तथा अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर लौटी केन्द्रीय समिति की रपट पर आधारित प्रस्तावों का परीक्षण किया।

उच्चस्तरीय समिति ने कर्नाटक को 723.23 करोड़ रुपये, पुडुचेरी को 35.14 करोड़ रुपये तथा अरुणाचल प्रदेश को 84.33 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की है। अरुणाचल को स्वीकृत 84.33 करोड़ रुपये में 18.00 करोड़ रुपये राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना(एनआरडीडब्ल्यूपी) के तहत दी गई राशि भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493