कर्नाटक : भाजपा 2 सीटों पर, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

बेंगलुरू, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे हैं।

बेंगलुरू उत्तर के हेब्बल सीट पर भाजपा के वाई. ए. नारायणस्वामी कांग्रेस के सी. के. अब्दुल रहमान शरीफ से 19,149 वोटों से आगे हैं। जबकि जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के उम्मीदवार इस्माइल शरीफ नाना को 3,666 वोट मिले हैं और वह दोनों उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

अब्दुल पूर्व केंद्रीय मंत्री सी. के. जाफर शरीफ के पोते हैं। नारायणस्वामी दो बार विधायक रह चुके हैं।

रायचुर जिले की देवदुर्गा सुरक्षित सीट, जो कि बेंगलुरू से 510 किलोमीटर दूर है, से भाजपा के के. शिवाना गौड़ा नायक 16,871 वोटों से कांग्रेस के ए. राजशेखरा नायक से आगे चल रहे हैं और जेडीएस के उम्मीदवार करेम्मा जी. नायक दोनों उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं और उन्हें 9,156 वोट प्राप्त हुए हैं।

राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित बिडार से कांग्रेस उम्मीदवार रहीम खान भाजपा के प्रकाश खांडरे से 22,825 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां जेडीएस उम्मीदवार 4,307 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अंतिम परिणाम शाम तक आने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493