Tuesday , 7 May 2024

Home » व्यापार » सेंसेक्स में 362 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 362 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,191.97 पर और निफ्टी 114.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,048.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 134.49 अंकों की तेजी के साथ 23,688.61 पर खुला और 362.15 अंकों या 1.54 फीसदी गिरावट के साथ 23,191.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,692.08 के ऊपरी और 23,164.54 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.30 अंकों की तेजी के साथ 7,201.25 पर खुला और 114.70 अंकों या 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 7,048.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,204.65 के ऊपरी और 7,037.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 242.02 अंकों की गिरावट के साथ 9,707.11 पर और स्मॉलकैप 224.81 अंकों की गिरावट के साथ 9,782.18 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तु (3.06 फीसदी), रियल्टी (3.03 फीसदी), दूरसंचार (2.93 फीसदी), औद्योगिक (2.63 फीसदी) और तेल एवं गैस (2.32 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

सेंसेक्स में 362 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,191.97 पर और निफ्टी 11 मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,191.97 पर और निफ्टी 11 Rating:
scroll to top