कर्नाटक में आकाशीय बिजली, बारिश से 6 मरे

बेंगलुरू, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में पांच स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

बेंगलुरू, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में पांच स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अधिकारी सोमशेखर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राज्य के उत्तरी और तटीय इलाकों में बगलकोट, बेल्लारी, भटकल, गडग और विजयपुरा में रविवार रात बिजली गिरने से मौतें हुईं।”

मृतकों की पहचान भटकल की बीबी सूफिया (22), गडग के फकीरव्वा (50), और विजयपुरा के बासप्पा नयाकोडि (45) के रूप में हुई है।

सोमशेखर ने कहा, “दो बच्चों -शिवा (12), और दीपा कादिमणि (8)- की मौत क्रमश: बेल्लारी और बगलकोट जिलों में बारिश के बाद उनके मकान पर चट्टान के टुकड़े गिरने के कारण हुई।” एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण राज्य के उत्तरी क्षेत्र में बगलकोट, बेल्लारी, गडग, कोप्पल और विजयपुरा जिलों में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

पांच यात्री उस समय बाल-बाल बच गए, जब गडग जिले में उनकी बस उफनते नाले में डूब गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493