कर्नाटक में दक्षिणपश्चिम मानसून सक्रिय

बेंगलुरू, 13 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में दक्षिणपश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बेंगलुरू में बादल छाने, बारिश और गरज के साथ बौछार होने की भविष्यवाणी की।

राज्य में शुक्रवार को 0.4 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य में शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493