कर्नाटक में बारिश के आसार

बेंगलुरू, 5 जून (आईएएनएस)। तटीय कर्नाटक के कई हिस्से और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्से में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

बेंगलुरू शहर में भी बादल घिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

बेंगलुरू शहर में गुरुवार को भारी बारिश हुई है। केमपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, एचएएल एयरपोर्ट और बेंगलुरू शहर में क्रमश: 3.9 मिलीमीटर, 13.5 मिलीमीटर और सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बेंगलुरू शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलबर्गा और रायचुर में तापमान लगातार क्रमश: 41 डिग्री और 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493