‘रोमिला’ में मुग्धा गोडसे की मुख्य भूमिका

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में मधुर भंडारकर की चर्चित फिल्म ‘फैशन’ से कदम रखने के बाद कहीं गुम हो गईं मॉडल-अभिनेत्री मुग्धा गोडसे अपने करियर में अब नए सिरे से जान डालने की कोशिश में हैं। वह जसवंत खेड़ा निर्देशित ‘रोमिला’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

मुग्धा ने फिल्म के अपने किरदार के बारे में कहा, “मेरी भूमिका रोमिला नामक मुख्य किरदार की है। मैं फिल्म में बांग्ला महिला की भूमिका निभा रही हूं। मैं आज की महिला की भूमिका में हूं, जो समझदार एवं सशक्त है।”

मुग्धा यहां सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। वह पूरी तरह से एक बांग्ला महिला के गेटअप में दिखीं। उन्होंने लाल किनारी वाली सफेद साड़ी एवं झुमके पहन रखे थे।

इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता कुशाल टंडन भी मौजूद थे। वह इससे फिल्मों में कदम रख रहे हैं।

फिल्म में कुशाल उत्तर भारत के रहने वाले गायक की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493