केरल में मानसून दस्तक देने को तैयार

तिरुवनंतपुरम, 5 जून (आईएएनएस)। केरल के कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है और मानसून के अगले एक दो दिनों में दस्तक देने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात से कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु के कई स्थान में गरज के साथ बौछारें पड़ रही हैं।

विभाग के मुताबिक, “केरल में बारिश में वृद्धि हुई है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चल रही हवा भी बारिश के अनुकूल है। यह स्थिति अगले 48 घंटे के दौरन केरल में दस्तक देने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून में सहायक है।”

यहां शुक्रवार को भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493