कर्नाटक में बारिश, फुहारें पड़ने की संभावना

बेंगलुरू, 14 जून (आईएएनएस)। पूरे कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना है। यह जानकारी रविवार को मौसम विभाग ने दी।

मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय कर्नाटक में भी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को बेंगलुरू में बदली छाने और एक-दो फुहारें तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को शहर में 18.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बेंगलुरू शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493