कर्नाटक में मानसून ने दी दस्तक

बेंगलुरू, 6 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे दी है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून तटीय कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्से में शुक्रवार को सक्रिय हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में रविवार सुबह तक हालात दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुकूल हैं, जो कि दक्षिणी कर्नाटक में सक्रिय हो चुका है।

मौसम विभाग ने तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के कई स्थानोंे में शनिवार को गरज के साथ बारिश के आसार जताए हैं।

बेंगलुरू में शनिवार को आसमान के बादलों से घिरे रहने के आसार हैं, जबकि गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, बेंगलुरू शहर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलबर्गा में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493