कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 6 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में घुसने का प्रयास कर रहे तीन आतंकवादियों को कुपावाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों ने शनिवार को मार गिराया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि चार से पांच सशस्त्र आतंकवादी सुबह नियंत्रण रेखा के तुतमार गली इलाके से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया, “सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिन्होंने बाद में अपने स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493