कर्नाटक : येदियुरप्पा आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ (लीड-1)

बेंगलुरू, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राजभवन में राज्यपाल वाजूभाई वाला के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और वे शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वाला से मिलने के बाद उल्लासित येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, “राज्यपाल ने हमारी पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने की अनुमति दे दी है, तो मैं राजभवन में आज (शुक्रवार) शाम 6-6.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।”

भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां आईएएनएस से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उनसे जल्द से जल्द सरकार बनाने का दावा पेश कर खुद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहने के बाद येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493